सामान्य ज्ञान 1000 अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी – Part 5

401. सिन्धु घाटी सभ्यता का बंदरगाह वाला नगर कौनसा था ?

Ans:- लोथल

402. किसे सितार और तबले का जनक माना जाता है ?

Ans:- अमीर खुसरो

403. विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौनसा है ?

Ans:- पामीर या तिब्बत का पठार

404. योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है ?

Ans:- प्रधानमंत्री

405. वनस्पति घी के निर्माण में कौनसी गैस प्रयुक्त होती है ?

Ans:- हाइड्रोजन

406. इंग्लिश चैनल पार करने वाला पहला भारतीय कौन था ?

Ans:- मिहिर सैन

407. एक अश्व शक्ति कितने वाट के बराबर होती है ?

Ans:- 746 वाट

408. पानी की बूंदों के गोल होने का क्या कारण है ?

Ans:- पृष्ठीय तनाव

409. मानव निर्मित प्रथम रेशा कौनसा है ?

Ans:- नायलॉन

410. स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए श्रोता एवं परावर्तक के बीच की दूरी होनी चाहिए ?

Ans:- 17 मीटर

411. किस माध्यम में प्रकाश की चाल सर्वाधिक होती है ?

Ans:- निर्वात

412. किस रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है ?

Ans:- बैंगनी

413. वाहनों की हैडलाइट में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है ?

Ans:- अवतल

414. आकाश में तारे टिमटिमाते क्यों दिखते हैं?

Ans:- प्रकाश के अपवर्तन के कारण

415. प्राथमिक रंग किसे कहा जाता है ?

Ans:- लाल, हरा, नीला

416. वायुयानों के टायरों में कौनसी गैस भरी जाती है ?

Ans:- हीलियम

417. टाँका धातु या सोल्डर में किस धातु का मिश्रण होता है?

Ans:- टिन व सीसा

418. ग्लूकोमा रोग शरीर के किस अंग से संबंधित है?

Ans:- आँख

419. विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री का नाम क्या है?

Ans:- वेलेंटाइना तेरेश्कोवा

420. 'ऑरिजन ऑफ स्पीशिज बाई नेचुरल सलेक्शन' पुस्तक के लेखक कौन थे?

Ans:- चार्ल्स डार्विन

421. सिनेबार किस धातु का अयस्क है?

Ans:- पारा या मरकरी

422. कौन सा यंत्र दूध में पानी की मात्रा मापने के लिए प्रयोग किया जाता है ?

Ans:- लैक्टोमीटर

423. "हाइड्रोजन बम्ब" किस सिद्धांत पर आधारित है ?

Ans:- नाभिकीय संलयन

424. पैलाग्रा रोग किस विटामिन की कमी से होता है ?

Ans:- विटामिन B-3

425. मछलियों के यकृत-तेल में किसकी प्रचुरता होती है ?

Ans:- विटामिन D

426. भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई कितनी होती है ?

Ans:- 36,000 किलोमीटर

427. मनुष्य के शरीर का तापमान कितना होता है ?

Ans:- 37° C या 98.4 F

428. लेंस की क्षमता का मात्रक क्या है?

Ans:-  डायोप्टर

429. कम्प्यूटर की IC चिप्स किस पदार्थ की बनी होती हैं?

Ans:-  सिलिकन की

430. पारसेक (Parsec) किसकी इकाई है?

Ans:-  खगोलीय दूरी की

431. पानी का घनत्व अधिकतम किस तापमान पर होता है?

Ans:-  4°C पर

432. पराश्रव्य तरंगों की आवृत्ति कितनी होती है?

Ans:-  20,000 हर्ट्ज से अधिक

433. मनुष्य का वैज्ञानिक नाम क्या है ?

Ans:- होमो सेपियन्स

434. ब्रिटिश संसद के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय कौन थे ?

Ans:- दादा भाई नैरोजी

435. भारत के किस राज्य में चावल का सबसे अधिक उत्पादन होता है ?

Ans:- पश्चिमी बंगाल

436. भारत में ब्रह्मा जी का एकमात्र मंदिर कहाँ है ?

Ans:- पुष्कर (राजस्थान)

437. पागल कुत्ते के काटने से कौनसा रोग होता है ?

Ans:- रैबीज या हाइड्रोफोबिया

438. राज्यसभा का पदेन सभापति कौन होता है ?

Ans:- उपराष्ट्रपति

439. दो बार नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति कौन है ?

Ans:- मैडम मैरी क्यूरी

440. SAARC (सार्क) या दक्षेस का मुख्यालय कहाँ है ?

Ans:- काठमांडू (नेपाल)

441. प्रथम परमवीर चक्र विजेता कौन थे ?

Ans:- मेजर सोमनाथ शर्मा

442. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष कौन थी ?

Ans:- सरोजिनी नायडु

443. सन 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे ?

Ans:- कपिलदेव

444. राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है ?

Ans:- 12

445. नोबल पुरस्कार किस वर्ष शुरु हुए ?

Ans:- 1901

446. बंग्लादेश की मुद्रा कौनसी है ?

Ans:- टका

447. रामायण किसने लिखी ?

Ans:- महर्षि बाल्मीकि

448. भारत में गन्ने का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है ?

Ans:- उत्तर प्रदेश

449. पायोरिया रोग शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है ?

Ans:- दांत और मसूड़े

450. नासिक किस नदी के किनारे स्थित है ?

Ans:- गोदावरी

451. राष्ट्रपति को शपथ कौन दिलाता है ?

Ans:- सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश

452. जापान की मुद्रा कौनसी है ?

Ans:- येन

453. इंडियन मिलेट्री अकादमी कहाँ स्थित है ?

Ans:- देहरादून

454. माऊंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन है ?

Ans:- बछेंद्री पाल

455. डेविस कप का सम्बन्ध किस खेल से है ?

Ans:- टेनिस

456. माऊंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन है ?

Ans:- संतोष यादव

457. सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश कब तक अपने पद पर रहता है ?

Ans:- 65 वर्ष की आयु तक

458. संसद का उच्च सदन कौनसा है ?

Ans:- राज्यसभा

459. पंचतंत्र का लेखक कौन है ?

Ans:- विष्णु शर्मा

460. सन 1954 में हुआ भारत-चीन समझौता किस नाम से जाना जाता है ?

Ans:- पंचशील समझौता

461. सन 2010 में फुटबॉल विश्वकप किस देश ने जीता था ?

Ans:- स्पेन

462. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी कहाँ स्थित है ?

Ans:- पूना के पास खडगवासला में

463. ‘डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया’ पुस्तक किसने लिखी ?

Ans:- जवाहरलाल नेहरु

464. एक स्वस्थ मनुष्य का हृदय एक मिनट में कितनी बार धड़कता है ?

Ans:- 72 बार

465. भारत में पहली बार जनगणना कब हुई ?

Ans:- 1872

466. ‘डबल फाल्ट’ शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है ?

Ans:- टेनिस

467. भारतीय थल सेना के पहले भारतीय सेनाध्यक्ष कौन थे ?

Ans:- जनरल के.एम्.करियप्पा

468. ‘लाई हरोबा’ किस राज्य का लोकनृत्य है ?

Ans:- मणिपुर

469. भारत के किस राज्य में रबर का सबसे अधिक उत्पादन होता है ?

Ans:- केरल

470. कोलकाता किस नदी के किनारे है ?

Ans:- हुगली

471. ‘पौधों में जीवन होता है’ यह किस भारतीय वैज्ञानिक ने बताया था ?

Ans:- जगदीश चन्द्र बसु

472. महात्मा गाँधी द्वारा साबरमती आश्रम कहाँ स्थापित किया गया ?

Ans:- अहमदाबाद

473. मनुष्य के शरीर में कितने गुणसूत्र होते हैं ?

Ans:- 23 जोड़े या 46

474. चंद्रग्रहण कब लगता है ?

Ans:- पूर्णिमा

475. भारत छोड़ो आन्दोलन कब शुरु हुआ ?

Ans:- 8 अगस्त 1942

476. मनुष्य के शरीर का सामान्य रक्तदाब कितना होता है ?

Ans:- 80 से 120 मि.मी.

477. उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन कब होता है ?

Ans:- 22 दिसंबर

478. ‘रामचरितमानस’ किसने लिखी ?

Ans:- तुलसीदास

479. प्रथम एशियाई खेल कब और कहाँ आयोजित किए गए ?

Ans:- मई 1951 में नयी दिल्ली में

480. वायुमंडलीय दाब किस यंत्र से मापा जाता है ?

Ans:- बैरोमीटर

481. हरियाणा का पहला महिला विश्वविद्यालय कौनसा है और कहाँ है ?

Ans:- भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां (सोनीपत)

482. टेस्ट मैचों की एक पारी में सभी दसों विकेट लेने वाला भारतीय कौन है ?

Ans:- अनिल कुंबले

483. सन 2018 में फुटबॉल विश्वकप कहाँ होगा ?

Ans:- रूस

484. संसार में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौनसा है ?

Ans:- चीन

485. राष्ट्रपति लोकसभा में कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है ?

Ans:- 2

486. सर्वग्राही रक्त समूह कौन सा है ?

Ans:- AB

487. असहयोग आन्दोलन किस वर्ष शुरु हुआ ?

Ans:- 1920

488. ‘पेनाल्टी स्ट्रोक’ किस खेल में प्रयुक्त होता है ?

Ans:- हॉकी

489. भारतीय संसद का निम्न सदन कौनसा है ?

Ans:- लोकसभा

490. सिख धर्म की स्थापना किसने की थी ?

Ans:- गुरु नानकदेव ने

491. भारत में जनगणना कितने वर्षों बाद होती है ?

Ans:- 10

492. मेघदूत किसकी रचना है ?

Ans:- कालिदास

493. भारत की स्वतंत्रता के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था ?

Ans:- क्लेमेंट एटली

494. एक्जीमा रोग शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है ?

Ans:- त्वचा

495. ‘स्काउट एंड गाइड्स’ संस्था की स्थापना किसने की थी ?

Ans:- रोबर्ट बाडेन पॉवेल

496. संसार का सबसे बड़ा महासागर कौनसा है ?

Ans:- प्रशांत

497. ‘पैनल्टी किक’ शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है ?

Ans:- फुटबॉल

498. रणजी ट्रॉफी का सम्बन्ध किस खेल से है ?

Ans:- क्रिकेट

499. ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र से सम्बंधित है ?

Ans:- साहित्य

500. भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौनसा है ?

Ans:- राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार

Next Page