सामान्य ज्ञान 1000 अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी – Part 3

201. घेंघा रोग किसकी कमी से होता है ?

Ans:- आयोडीन

202. कौनसी ग्रंथि इन्सुलिन स्रावित करती है ?

Ans:- अग्नाशय

203. डूरंड कप का सम्बन्ध किस खेल से है ?

Ans:- फुटबॉल

204. भारत का सबसे बड़ा बांध कौनसा है ?

Ans:- हीराकुंड बांध

205. संविधान की 8वीं अनुसूची में कितनी भारतीय भाषाओँ को मान्यता दी गयी है ?

Ans:- 22

206. चीन की मुद्रा कौनसी है ?

Ans:- युआन

207. रेडक्रॉस के संस्थापक कौन हैं ?

Ans:- हेनरी डूनांट

208. हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाला रोग कौनसा है ?

Ans:- एनीमिया

209. भारत कोकिला कौन कहलाती है ?

Ans:- सरोजिनी नायडू

210. दिल्ली में कुतुबमीनार किसने बनवानी शुरु की थी ?

Ans:- क़ुतुबुद्दीन ऐबक

211. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक कौन थे ?

Ans:- मदनमोहन मालवीय

212. अर्थशास्त्र के लेखक कौन थे ?

Ans:- चाणक्य ( कौटिल्य )

213. विवेकानंद स्मारक कहाँ स्थित है ?

Ans:- कन्याकुमारी

214. दक्षेस का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?

Ans:- काठमांडू (नेपाल)

215. दक्षेस के कितने देश सदस्य हैं ?

Ans:- 8 ( भारत, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान)

216. भारत की तट रेखा की लम्बाई कितनी है ?

Ans:- 7516

217. विश्व में अभ्रक (Mica) का सर्वाधिक उत्पादन किस देश में होता है ?

Ans:- भारत

218. ग्रांट-ट्रंक रोड किसने बनवाया ?

Ans:- शेरशाह सूरी

219. विटामिन ‘B’ की कमी से कौनसा रोग होता है ?

Ans:- बेरी-बेरी

220. विटामिन ‘C’ की कमी से कौनसी बीमारी होती है ?

Ans:- स्कर्वी

221. दूध में कौनसा विटामिन नहीं होता है ?

Ans:- विटामिन ‘C’

222. विटामिन ‘D’ की कमी से कौनसा रोग होता है ?

Ans:- रिकेट्स

223. किस विटामिन की कमी से खून का थक्का नहीं जमता ?

Ans:- विटामिन ‘K’

224. विटामिन ‘E’ की कमी से कौनसा रोग होता है ?

Ans:- बांझपन

225. विटामिन ‘C’ का रासायनिक नाम क्या है ?

Ans:- एस्कोर्बिक अम्ल

226. वसा में घुलनशील विटामिन कौनसे हैं ?

Ans:- ‘A’ और ‘E’

227. साधारण नमक का रासायनिक नाम क्या है ?

Ans:- NaCl

228. हँसाने वाली गैस का रासायनिक नाम क्या है ?

Ans:- नाइट्रस ऑक्साइड (N2O)

229. धावन सोड़ा का रासायनिक नाम क्या है ?

Ans:- सोड़ियम कार्बोनेट

230. पीतल किन दो धातुओं का मिश्रण है ?

Ans:- तांबा और जस्ता

231. कैल्सीफेराँल किस विटामिन का रासायनिक नाम है ?

Ans:- विटामिन ‘D’

232. नेत्रदान में नेत्र के किस भाग का दान किया जाता है ?

Ans:- कोर्निया

233. किस विटामिन में कोबाल्ट होता है ?

Ans:- विटामिन बी-12

234. कोशिका का पावरहाउस किसे कहा जाता है ?

Ans:- माइटोकोंड्रिया

235. लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण हमारे शरीर के किस भाग में होता है ?

Ans:- अस्थि मज्जा (Bone Marrow)

236. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है ?

Ans:- 28 फरवरी

237. ब्लडप्रेशर मापने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है ?

Ans:- स्फिग्मोमैनोमीटर

238. कंप्यूटर की परमानेंट मैमोरी क्या कहलाती है ?

Ans:- ROM-Read Only Memory

239. किस अधिवेशन में कांग्रेस उदारवादी और उग्रवादी नामक दो दलों में विभाजित हो गयी थी ?

Ans:- 1907 के सूरत अधिवेशन में

240. तंजौर का वृहदेश्वर मंदिर किसने बनवाया था ?

Ans:- राजराजा प्रथम चोल ने

241. मुगल सम्राट अकबर का जन्म कहाँ हुआ था ?

Ans:- अमरकोट के दुर्ग में

242. वर्ष 2014 का फुटबॉल विश्वकप किस देश में आयोजित होगा ?

Ans:- ब्राज़ील

243. वर्ष 2018 का फुटबॉल विश्वकप किस देश में आयोजित होगा ?

Ans:- रूस

244. वर्ष 2014 के कामनवेल्थ खेल कहाँ होंगे ?

Ans:- ग्लासगो (स्कॉटलैंड)

245. वर्ष 2015 का क्रिकेट विश्वकप कहाँ आयोजित होगा ?

Ans:- न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में

246. संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है ?

Ans:- लोकसभा अध्यक्ष

247. भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे ?

Ans:- गणेश वासुदेव मावलंकर

248. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्राप्त है ?

Ans:- अनुच्छेद 370

249. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है ?

Ans:- लोकसभा अध्यक्ष

250. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है ?

Ans:- एशिया

251. हैदराबाद किस नदी पर बसा है ?

Ans:- मूसी

252. विश्व में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौनसा है ?

Ans:- मैक्सिको

253. क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का सबसे छोटा देश कौनसा है ?

Ans:- वैटिकन सिटी

254. स्वेज नहर किन दो सागरों को जोड़ती है ?

Ans:- भूमध्यसागर और लाल सागर

255. पनामा नहर किन दो महासागरों को जोड़ती है ?

Ans:- प्रशांत महासागर और उत्तरी अटलांटिक महासागर

256. भारत के संघीय क्षेत्र ‘दादरा और नगर हवेली’ की राजधानी कौनसी है ?

Ans:- सिल्वासा

257. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है ?

Ans:- राजस्थान

258. पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है ?

Ans:- 22 अप्रैल

259. फूलों की घाटी किस राज्य में है ?

Ans:- उत्तराखंड में

260. वर्ष 2011 में नवनिर्मित राष्ट्र दक्षिणी सूडान की राजधानी कौनसी है ?

Ans:- जूबा

261. योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है ?

Ans:- प्रधानमंत्री

262. आईने अकबरी का लेखक कोन था ?

Ans:- अबुल फजल

263. होपमेन कप किस खेल से सम्बंधित है ?

Ans:- टेनिस

264. देशबंधु के नाम से कोन जाने जाते है ?

Ans:- चितरंजन दास

265. अशोक चक्र मे कितनी तिलिया होती है?

Ans:- 24

266. भारत मे सबसे पहली फिल्म कौन सी बनी?

Ans:- राजा हरिश्चन्द्र

267. सबसे छोटी हड्डी कौनसी है ?

Ans:- स्टेपिज़

268. सबसे बड़ी हड्डी कौनसी है ?

Ans:- फीमर (जांघ की हड्डी )

269. मानव शरीर में कितनी पेशियाँ हैं ?

Ans:- 639

270. लाल रक्त कणिका (RBC) का जीवनकाल कितना होता है ?

Ans:- 120 दिन

271. जंग लगने से बचाने के लिए लोहे पर जस्ते की परत चढ़ाने की क्रिया को क्या कहते है?

Ans:- जस्तीकरण या गल्वेनिकरण (गेल्वेनाइजेशन)

272. मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम क्या है?

Ans:- यकृत

273. भारत का प्रथम तेल शोधन संयंत्र कहां पर स्थित है?

Ans:- डिगबोई (असोम)

274. UNESCO द्वारा कलिंग पुरस्कार किस क्षेत्र के लिए दिया जाता है ?

Ans:- विज्ञान के क्षेत्र में

275. हैदराबाद में चार मीनार का निर्माण किसने करवाया ?

Ans:- कुली कुतुबशाह

277. कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वाधीनता का प्रस्ताव कब और कहाँ पारित किया गया ?

Ans:- सन 1929 के लाहौर अधिवेशन में

278. स्वेत क्रांति का सम्बन्ध किस से है ?

Ans:- दूध से

279. भारत का सबसे पुराना चालू रेल इंजन कौन सा है ?

Ans:- फेयरी क्वीन

280. भारत में आपातकाल की प्रथम घोषणा कब की गई ?

Ans:- चीनी आक्रमण के समय (26 अक्टूबर 1962)

281. भारत में भाषा के आधार बनने वाला पहला राज्य कौनसा है ?

Ans:-  आंध्रप्रदेश

282. भारत पर हमला करने वाला प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी कौन था ?

Ans:- मुहम्मद बिन कासिम (712 ई.)

283. सेल्यूकस का राजदूत जो चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया, कौन था ?

Ans:- मैग्स्थनीज

284. श्रीलंका का पुराना नाम क्या है ?

Ans:- सिलोन

285. विटामिन्स की खोज किसने की ?

Ans:- फंक ने

286. स्टेनलैस स्टील किसकी मिश्र धातु होती है ?

Ans:- आयरन, क्रोमियम,निकिल

287. कांसा किसकी मिश्र धातु होती है ?

Ans:- कॉपर तथा टिन

288. स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन को कब संबोधित किया ?

Ans:- 1893 में

289. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ ?

Ans:- 13 अप्रैल 1919

290. पृथ्वी पर उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन कब होता है ?

Ans:- 21 जून

291. महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था ?

Ans:- सारनाथ

292. साइमन कमीशन के बहिष्कार के दौरान लाठी चार्ज से किस नेता की मृत्यु हो गयी थी ?

Ans:- लाला लाजपत राय

293. भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर का क्या नाम है ?

Ans:- सिद्धार्थ

294. ‘गायत्री मन्त्र’ का उल्लेख किस ग्रंथ में है ?

Ans:- ऋग्वेद

295. मानव शरीर में पाचन क्रिया अधिकतर किस अंग में संपन्न होती है ?

Ans:- छोटी आंत

296. आनुवांशिकता के नियमों का प्रतिपादन किसने किया ?

Ans:- ग्रगोर मैंडल ने

297. मानव द्वारा सबसे पहले किस धातु का प्रयोग किया गया ?

Ans:- तांबा

298. बाल पेन किस सिद्धांत पर काम करता है ?

Ans:- पृष्ठीय तनाव

299. रेशम के कीड़े किस वृक्ष की कोमल पत्तियों पर पाले जाते हैं ?

Ans:- शहतूत

300. राजस्थान में खेतड़ी किसके लिए प्रसिद्ध है ?

Ans:- तांबे की खान

Next Page