सामान्य ज्ञान 1000 अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी – Part 9

801. मोतीलाल नेहरु स्पोर्ट्स स्कूल हरियाणा में कहाँ स्थित है ?

Ans:- राई (सोनीपत)

802. भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु कहाँ हुई थी ?

Ans:- ताशकंद

803. कालिदास ने किस भाषा में रचनाएं लिखी थी ?

Ans:- संस्कृत

804. 12 मार्च 1940 को जलियांवाला बाग हत्याकांड कराने वाले माइकल ओ डायर की किसने लन्दन में हत्या की थी ?

Ans:- उधमसिंह ने

805. सत्यशोधक समाज की स्थापना किसने की थी ?

Ans:- महात्मा ज्योतिबा फूले

806. टोडा जनजाति किस राज्य में निवास करती है ?

Ans:- तमिलनाडु

807. हरियाणवी भाषा की पहली फिल्म कौनसी है ?

Ans:- चंद्रावल

808. असम का पुराना नाम क्या है ?

Ans:- कामरूप

809. प्रोजेक्ट टाइगर कब शुरु हुआ ?

Ans:- सन 1973 में

810. प्याज-लहसुन में गंध किस तत्व के कारण होती है ?

Ans:- सल्फर

811. केंद्र-राज्य संबंधों के अध्ययन हेतु कौनसा आयोग गठित किया गया ?

Ans:- सरकारिया आयोग

812. नयी दिल्ली का वास्तुकार कौन था ?

Ans:- एडविन ल्यूटिन (इंग्लैंड)

813. मंगल और बृहस्पति ग्रहों के बीच ग्रहों के समान चक्कर लगाने वाले पिंड क्या कहलाते हैं ?

Ans:- शुद्र ग्रह

814. पृथ्वी पर दिन-रात कहाँ बराबर होते हैं ?

Ans:- भूमध्य रेखा पर

815. मीनाक्षी मंदिर कहाँ स्थित है ?

Ans:- मदुरै (तमिलनाडु)

816. संसार में सर्वाधिक दूध उत्पादन किस देश में होता है ?

Ans:- भारत

817. पागल कुत्ते के काटने से कौनसा रोग होता है ?

Ans:- रैबीज या हाइड्रोफोबिया

818. दक्षिण भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौनसा है ?

Ans:- अनाईमुदी

819. सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर बनाई गयी है ?

Ans:- नर्मदा

820. तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के तट का क्या नाम है ?

Ans:- कोरोमंडल तट

821. नीली क्रांति का संबंध किस क्षेत्र से है ?

Ans:- मत्स्य पालन

822. भारत में सर्वाधिक मूंगफली का उत्पादन किस राज्य में होता है ?

Ans:- गुजरात

823. भारत में सबसे कम वर्षा वाला स्थान कौनसा है ?

Ans:- लेह (जम्मू-कश्मीर)

824. कौनसा ग्रह पृथ्वी की जुड़वाँ बहन कहलाता है ?

Ans:- शुक्र

825. भारत में हरित-क्रांति के जनक कौन कहलाते हैं ?

Ans:- डॉ. नार्मन बोरलाग

826. दलदली भूमि में कौनसी गैस निकलती है ?

Ans:- मीथेन

827. विटामिन E का रासायनिक नाम क्या है ?

Ans:- टोकोफैरल

828. 1984 में भोपाल गैस त्रासदी किस गैस के रिसाव से हुई थी ?

Ans:- मिथाइल आइसोसायनेट

829. स्वराज शब्द का सबसे पहले प्रयोग किसने किया ?

Ans:- महर्षि दयानंद

830. विलय की नीति किसने लागु की ?

Ans:- लार्ड डलहौजी

831. मुस्लिम लीग की स्थापना कब की गयी ?

Ans:- 1906 में

832. ‘केसरी’ और ‘मराठा’ अख़बारों का संपादन किसने किया ?

Ans:- बाल गंगाधर तिलक

833. भारत का प्रथम वायसराय कौन था ?

Ans:- लार्ड केनिंग

834. टोडरमल का संबंध किस क्षेत्र से था ?

Ans:- भू-राजस्व व्यवस्था

835. महाराजा रणजीत सिंह की राजधानी कौनसी थी ?

Ans:- लाहौर

836. पोलियो का टीका किसने खोजा था ?

Ans:- जोनास साल्क

837. कर्णाटक के श्रवणबेलगोला में किस जैन संत की विशाल प्रतिमा है ?

Ans:- गोमतेश्वर

838. पंचायत सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए ?

Ans:- 21 वर्ष

839. संसार में सर्वाधिक पानी की मात्रा किस नदी की है ?

Ans:- अमेजन

840. जून-सितम्बर के दौरान तैयार होने वाली फसलें क्या कहलाती हैं ?

Ans:- खरीफ

841. चंडीगढ़ में प्रसिद्ध ‘रॉक गार्डन’ किसने बनाया था ?

Ans:- नेकचंद

842. विश्व बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?

Ans:- वाशिंगटन D.C.

843. संसार में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कौनसी है ?

Ans:- सुपीरियर झील

844. योगेश्वर दत्त और सुशील कुमार का संबंध किस खेल से है ?

Ans:- कुश्ती

845.  प्रथम स्वाधीनता संग्राम के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?

Ans:-  लार्ड कैनिंग

846.  स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों के एकीकरण के लिए कौन उत्तरदायी थे?

Ans:-  सरदार वल्लभभाई पटेल

847.  ‘फ्रंटियर गांधी’ किसे कहा जाता था?

Ans:- खान अब्दुल गफ्फार खान

848. ‘कूका आंदोलन’ किसने चलाया था ?

Ans:- गुरु राम सिंह

849. 1815 ई. में कलकत्ता में किसने ‘आत्मीय सभा’ की स्थापना की ?

Ans:-  राजा राममोहन राय

850. शिवाजी के मंत्रीमंडल का क्या नाम था ?

Ans:-  अष्टप्रधान

851. गुरू तेग बहादुर की हत्या किसने करवा दी ?

Ans:-  औरंगजेब ने

852. शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में कौन-सा स्मारक बनवाया था ?

Ans:-  ताजमहल

853. किस मुगल बादशाह के शासनकाल में चित्रकला अपनी चरमसीमा पर पहुँच गयी थी ?

Ans:- जहाँगीर

854. सिख धर्म के किस गुरू की जहाँगीर ने हत्या करवा दी थी ?

Ans:-  गुरू अर्जुनदेव

855. ‘हुमायुँनामा’ पुस्तक की रचना किसने की थी ?

Ans:-  गुलबदन बेगम

856. किसने अपनी विजयों के उपलक्ष्य में चित्तोडगढ में विजय स्तम्भ का निर्माण कराया था?

Ans:-  राणा कुम्भा ने

857. नालंदा विश्वविधालय की स्थापना किसने की थी?

Ans:-  कुमारगुप्त ने

858.  जगन्नाथ मंदिर किस राज्य में है ?

Ans:- पुरी (ओड़िशा)

859.  तराइन का प्रथम युद्ध किस-किस के बीच और कब हुआ ?

Ans:-  पृथ्वीराज चौहान व मोहम्मद गौरी के बीच 1191 में

860. शून्य की खोज किसने की ?

Ans:- आर्यभट्ट ने

861. सिकंदर किसका शिष्य था ?

Ans:- अरस्तू का

862. सिकंदर का सेनापति कौन था ?

Ans:- सेल्यूकस निकेटर

863. गुप्त वंश का संस्थापक कौन था ?

Ans:- श्रीगुप्त

864. कुंभ के मेले का शुभारंभ किसने किया ?

Ans:- हर्षवर्धन

865. किसी एक स्थान पर कुम्भ का मेला कितने वर्ष बाद लगता है ?

Ans:- 12 वर्ष

866. भारत में कितने स्थानों पर कुम्भ का मेला भरता है ?

Ans:- 4, हरिद्वार (गंगा), इलाहाबाद (गंगा-यमुना के संगम पर), उज्जैन (क्षिप्रा), नासिक (गोदावरी)

867. अंजता की गुफाओं में चित्रकारी किस धर्म से संबंधित हैं ?

Ans:-  बौद्ध धर्म से

868. तेलंगाना राज्य की राजधानी कौनसी है ?

Ans:- हैदराबाद

869. कौनसा नगर अगले 10 वर्ष तक तेलंगाना और आंध्रप्रदेश दोनों राज्यों की राजधानी रहेगा ?

Ans:- हैदराबाद

870. भारत में कितने पिन कोड जोन हैं ?

Ans:-  9

871. भारत में डाक सूचकांक प्रणाली (पिन कोड प्रणाली) का शुभारम्भ कब हुआ ?

Ans:-  1972 ई

872. भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक उपक्रम कौन-सा है ?

Ans:-  भारतीय रेल

873.  भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली रेलगाड़ी कौन-सी है ?

Ans:-  समझौता व थार एक्सप्रेस

874. भारत में प्रथम विद्युत रेल कब चली ?

Ans:- 1925 ई (डेक्कन क्वीन)

875. भारत में कुल रेलमार्ग की लंबाई कितनी है ?

Ans:-  63,974 किमी

876. भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग कौन-सी है ?

Ans:- पीर पंजाल सुरंग (जम्मू-कश्मीर)

877. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है ?

Ans:-  लद्दाख

878. कौन-सा महाद्वीप पूर्णतः हिमाच्छदित (बर्फ से ढका) है ?

Ans:-  अंटार्कटिका

879. पृथ्वी तल पर कितने प्रतिशत भाग पर महाद्वीपों का विस्तार (भू-भाग) पाया जाता है  ?

Ans:-  29.2%

880. भारत व बांग्लादेश के बीच विवाद किन द्वीपों पर है ?

Ans:- कच्चा तिवु द्वीप और न्यूमूर द्वीप

881. भारत का उत्तर से दक्षिण तक विस्तार कितना है ?

Ans:- 3214 किमी

882. भारत के मानक समय और ग्रीनविच समय में कितना अन्तर है ?

Ans:-  5 ½ घंटे का

883. भारत की स्थल सीमा की लंबाई कितनी है ?

Ans:-  15200 किमी

884. भारत की सबसे लंबी सुरंग ‘पीर पंजाल सुरंग’ किस राज्य में है ?

Ans:- जम्मू-कश्मीर में

885. भू-वैज्ञानिकों के अनुसार आज जहाँ हिमालय पर्वत है वहाँ पहले क्या था ?

Ans:- टिथिस नामक सागर

886. भारत में सर्वप्रथम किस स्थान पर राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया ?

Ans:-  जिम कार्बेट नेशनल पार्क नैनीताल (उत्तराखंड)

887. कौन-सा अभ्यारण्य जंगली हाथियों के लिए प्रसिद्ध हैं ?

Ans:-  पेरियार (केरल)

888.  लाहौर-दिल्ली बस सेवा क्या कहलाती है ?

Ans:-  सदा-ए-सरहद

889. कोयला की सर्वोत्तम किस्म कौन-सी होती है ?

Ans:-  एन्थ्रेसाइट

890. सिंधु घाटी की सभ्यता में एक बड़ा स्नानघर कहाँ मिला ?

Ans:-  मोहनजोदड़ो में

891.  ‘ऑपरेशन फ्लड’ कार्यक्रम के सूत्रधार कौन थे ?

Ans:-  डॉ. वर्गीज कूरियन

892. रबी की फसलों की बुआई कब की जाती है ?

Ans:-  अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर

893. भारतीय इतिहास में बाजार मूल्य नियंत्रण पद्धति की शुरुआत किसके द्वारा की गई ?

Ans:- अलाउद्दीन खिलजी

894. फुटबाल का ‘ब्लैक पर्ल’ (काला हीरा) किसे कहा जाता है ?

Ans:-  पेले

895. किस खेल में ‘फ्री–थ्रो’ शब्द का प्रयोग किया जाता है?

Ans:- बास्केटबॉल

896. किस भारतीय राज्य को पोलो खेल का उदगम माना जाता है?

Ans:- मणिपुर

897. ‘गैमिबट’ शब्द किस खेल से जुड़ा है ?

Ans:- शतरंज 898. क्रिकेट पिच पर पोपिंग क्रीज और स्टम्प के बीच की दूरी कितनी होती है ? Ans:- 4 फुट

899. ‘सिली प्वाइन्ट’ किस खेल से सम्बन्धित है ?

Ans:- क्रिकेट

900. किस देश की टीम ने फुटबॉल का विश्व कप पांच बार जीता है ?

Ans:- ब्राज़ील

Next Page